- Hindi News
- छात्रों के बौद्धिक और सर्जनात्मक कौशल का होगा विकास
छात्रों के बौद्धिक और सर्जनात्मक कौशल का होगा विकास
माध्यमिकशिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से शिक्षा सत्र 2014-15 में आयोजित होने वाली सर्जनात्मक प्रतियोगिता की तिथियां और आयोजन स्थल तय कर दिए गए हैं। ब्लॉक स्तर पर दो दिवसीय प्रतियोगिता 30 सितंबर से शुरू होगी।
डीईओ माध्यमिक नंदलाल शर्मा बताया कि बीकानेर शहरी क्षेत्र की प्रतियोगिता लेडी एल्गिन स्कूल, बीकानेर ग्रामीण की राबामावि उदासर, श्रीडूंगरगढ़ में राउमावि श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर में राउमावि लूणकरणसर, खाजूवाला में राउमावि खाजूवाला, कोलायत में राउमावि कोलायत और नोखा ब्लॉक के लिए प्रतियोगिता स्थल राउमावि बाबा छोटू नाथ को बनाया गया है। प्रतियोगिता में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के कक्षा नौंवी से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे। इस संबंध में समस्त संस्था प्रधानों को निर्देश जारी किए गए हैं। प्रतियोगिता पांच वर्गों में होगी। प्रत्येक स्कूल से एक प्रतियोगिता में एक स्टूडेंट्स शामिल हो सकेगा।
संस्था प्रधान अपने स्तर पर छात्र-छात्राओं का चयन कर प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को भेजेंगे। ब्लॉक स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता सात अक्टूबर को राउमावि सर्वोदय बस्ती में होगी। प्रतियोगिता के लिए पर्यवेक्षक और समन्वयकों को नियुक्त कर दिए गए हैं।
शिक्षकों की प्रतियोगिता 11 अक्टूबर को
माध्यमिकशिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से शिक्षकों में व्यावसायिक उन्नयन एवं शैक्षिक चिंतन को प्रोन्नत करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 11 अक्टूबर को राजकीय माध्यमिक स्कूल सर्वोदय बस्ती में आयोजित होगी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नंदलाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा नौवीं से 12वीं के छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षक शामिल हो सकेंगे। एक शिक्षक एक से अधिक प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकेगा। पत्र वाचन, अध्यापन और लेख प्रतियोगिता होगी।