महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलें
नोखा | महात्माबुद्ध के बताए मार्ग पर चलने से ही मनुष्य का उद्धार संभव है। यह विचार रविवार को त्रिलोक मेघवंशी छात्रावास में आयोजित सम्मेलन में डॉ. करूणा शील राहुल ने व्यक्त किए। डॉ. राहुल ने कहा कि आज हमारे देश में अनेक समस्याएं है जिनका समाधान केवल बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने से ही संभव है। विश्व के विकसित एवं खुशहाल देशों में बुद्ध के आदर्श ही प्रभावी है। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब आंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाकर देश को एक नई दिशा दी। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं रूढ़ीवादी परंपराओं का त्यागने एवं महिला शिक्षा पर बल दिया। सम्मेलन में डॉ. एमएल पड़िहार, चेतन, जुगल, हंसराज, रमेश नाथ, मोहनराम, जोगाराम, पन्नालाल, बिरजू भाटी आदि ने विचार रखे। स्वामी भूरदास ने आभार जताया।