पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीटीआई से मारपीट करने पर सहायक कर्मचारी निलंबित

पीटीआई से मारपीट करने पर सहायक कर्मचारी निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोखाब्लॉक में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल, मोहनपुरा में कार्यरत सहायक कर्मचारी महेंद्र कुमार को निलंबित किया गया है। सहायक कर्मचारी पर शराब पीकर स्कूल के शारीरिक शिक्षक के साथ मारपीट करने का आरोप है। मामला जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक पहुंचने पर सोमवार को डीईओ प्रारंभिक सुभाषचंद्र शर्मा ने राजस्थान सिविल सेवा नियम के तहत सहायक कर्मचारी को निलंबित करने के आदेश जारी किए। निलंबन के दौरान सहायक कर्मचारी महेंद्र कुमार का मुख्यालय बीईईओ कार्यालय खाजूवाला रखा गया है।