पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साठिका में नवरात्रा महोत्सव 25 से

साठिका में नवरात्रा महोत्सव 25 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | श्रीकरणी मंिदर निजी प्रन्यास साठिका (नोखा तहसील) में नवरात्रा स्थापना का उत्सव 25 सितंबर से शुरू होगा। सुबह साढ़े छह बजे घट स्थापित किया जाएगा। करणी माता, हिंगलाज माता एवं तेमड़ाराय के मंदिर में विशेष शृंगार किया जाएगा। करणी माता के शादी के तोरण का विशेष शृंगार किया जाएगा। प्रन्यास के अध्यक्ष सुमेरदान बीठू ने बताया कि 29 सितंबर को डिंगल भाषा का कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 30 सितंबर को भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं करमीसर रोड स्थित श्री सच्चियाय (ओसिया) गंगा शक्ति पीठ में 25 से 30 सितंबर तक नवरात्रा महोत्सव मनाया जाएगा। श्री सच्चियाय (ओसिया) गंगा शक्ति पीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष रासू महाराज जोशी ने बताया कि मंदिर की व्यवस्था के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया। संस्था के व्यवस्थापक मुन्ना महाराज व्यास ने बताया कि 25 सितंबर की सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक घट की स्थापना की जाएगी। मंदिर परिसर में पंडितों द्वारा नित्य दुर्गा सप्तशती के पाठ किए जाएंगे।

गायत्री तपोवन शिव स्वाध्याय केंद्र तिलक नगर के व्यवस्थापक गजराज सिंह ने बताया कि गायत्री मंदिर को फूलों से सजाया गायत्री महायज्ञ किया जाएगा। नवरात्रा महोत्सव आयोजन को लेकर श्री गुरु विवेक संस्थान, नवलेश्वर मठ, विवेक नाथ जी की बगेची की आम सभा हुई। महंत योगी शिव सत्यनाथ महाराज ने बताया कि कानासर रोड पर कामाख्या देवी मंदिर में नवरात्रा के दौरान नवाह्न पारायण, दुर्गा सप्तशती सहित कन्या पूजन के अनुष्ठान संपन्न किए जाने का निर्णय लिया गया।