बीकानेर-यशवंतपुर के बीच ट्रेन 26 से
बीकानेरसे यशवंतपुर (बैंगलोर) के बीच प्रीमियम गाड़ी चलेगी। यह गाड़ी 26 सितंबर से 28 अक्टूबर तक चलेगी। बीकानेर से गाड़ी नंबर 02692 प्रत्येक रविवार और मंगलवार को सायं छह बजे रवाना होगी। यह गाड़ी मंगलवार और गुरुवार को सुबह 11:50 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। गाड़ी नंबर 02691 प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को यशवंतपुर से दोपहर 12:10 बजे रवाना होकर रविवार और मंगलवार को सुबह छह बजे बीकानेर पहुंचेगी। इस गाड़ी में एक द्वितीय श्रेणी एसी, दो तृतीय श्रेणी एसी, 12 द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच के अलावा एक पेंट्री कार है। यह गाड़ी जोधपुर, अहमदाबाद, सूरत, पुणे हुबली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। बीकानेर मंडल में पहली प्रीमियम गाड़ी चलाने पर रेल सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य जियाउर रहमान आरिफ, हाफिज फरमान अली, सुनील झंवर आदि ने प्रसन्नता जताई है।
बठिंडा-बाड़मेरट्रेन पांच से
उत्तर-पश्चिमरेलवे की ओर से बठिंडा-बाड़मेर के बीच साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी पांच अक्टूबर से एक दिसंबर तक चलेगी। गाड़ी संख्या 04947 गाड़ी बठिंडा से पांच अक्टूबर को प्रत्येक रविवार को रात 10:20 बजे चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04973 गाड़ी छह अक्टूबर से प्रत्येक सोमवार को रात 8:10 बजे बाड़मेर से रवाना होगी। यह गाड़ी मंडी डबबाली, संगरिया, हनुमानगढ़, पीलीबंगा, सूरतगढ़, लूणकरणसर, लालगढ़, बीकानेर, नोखा, नागौर, मेडतारोड, गोटन, जोधपुर, लूणी, समदड़ी, बालाेतरा स्टेशनों पर ठहरेगी। गाड़ीमें एक द्वितीय एक तृतीय श्रेणी एसी, पांच स्लीपर, चार जनरल दो द्वितीय श्रेणी मय लगेज कोच होंगे।