टांट स्कूल के शिक्षक की जमानत मंजूर
बीकानेर | नोखाब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय टांट के अध्यापक मंगल सिंह की जमानत सोमवार को स्वीकार कर ली गई। विशिष्ट न्यायाधीश अनुसूचित जाति एवं जनजाति के समक्ष अध्यापक की ओर से जमानत का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। बहस के बाद न्यायालय ने शिक्षक की जमानत स्वीकार कर ली। उधर, जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक ने नोखा पुलिस से प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है। टांट स्कूल सोमवार को भी बंद रही। डीईओ ने बताया कि नोखा बीईईओ ने स्कूल में शिक्षण व्यवस्था करने को कहा है।