पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेवेन्यू बोर्ड मेंबर के नाम से फर्जी मैसेज भेज रुकवाई कुर्की

रेवेन्यू बोर्ड मेंबर के नाम से फर्जी मैसेज भेज रुकवाई कुर्की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोखा का मामला, तहसीलदार को वकील ने मेंबर के नाम से भेजा मैसेज, तहसीलदार ने भी आंख मूंद कर दी कार्रवाई

बीकानेर की नोखा तहसील के गांव नोखा के रहने वाले शिवनारायण सोनी और उसके भाई गोपाल सोनी के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। नोखा के उपखंड अधिकारी ने 5 जून को गोपाल सोनी के पक्ष में एकतरफा निर्णय और डिक्री जारी कर दी। इस निर्णय को शिवनारायण ने बीकानेर के राजस्व अपील प्राधिकारी की अदालत में अपील कर चुनौती दे दी। राजस्व अपील प्राधिकारी रामदेव गोयल ने 28 नवंबर को शिवनारायण की अपील मंजूर करते हुए माना कि विवादित जमीन में दोनों भाइयों का हिस्सा है, इसलिए विधिवत बंटवारे तक दोनों के बीच विवाद मुकदमेबाजी नहीं बढ़े, इसलिए नोखा तहसीलदार को खसरा नंबर 456 और 457 की विवादित 6.16 हेक्टेयर जमीन पर रिसीवर नियुक्त कर दिया। इसके साथ ही तहसीलदार को यह भी आदेश दिया कि वे विवादित भूमि को अपने कब्जे में ले लें। रेवेन्यू बोर्ड में शिवनारायण ने पहले ही कैवियट लगा रखी थी। लिहाजा दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद ही स्टे अन्य कार्रवाई पर कोई सक्षम आदेश जारी हो सकता था। स्टे नहीं होने पर तहसीलदार जमीन का कब्जा ले लेता।

^मेरे फोन पर मोबाइल नंबर 9828355176 से 5 दिसंबर को शाम 4 बजकर 20 मिनट पर रेवेन्यू बोर्ड मेंबर मोहम्मद हनीफ के नाम से मैसेज आया कि निगरानी याचिका में 8 दिसंबर को होने वाली सुनवाई तक कुर्की की कार्रवाई रोकी जाए। इसका हवाला मैंने अपनी रिपोर्ट में भी दिया है। बाद में पता चला कि यह वकील भीयांराम चौधरी का नंबर है। -त्रिलोकचंदस्वामी, तहसीलदार,नोखा

^तहसीलदार त्रिलोकचंद गोपाल उसके वकील से मिलीभगत कर 28 नवंबर से कब्जे की कार्रवाई को टालते रहे। बाद में मोहम्मद हनीफ मेंबर साहब के नाम से मोबाइल मैसेज का हवाला देते हुए कुर्की कब्जे की कार्रवाई को जानबूझकर रोक दिया। इस बाबत रेवेन्यू बोर्ड चेयरमैन से शिकायत की है। -शिवनारायणसोनी, पीड़ित

भाइयों के बीच है जमीन का विवाद