पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आबकारी विभाग के हाथ लगा 35 लाख की शराब से भरा ट्रक

आबकारी विभाग के हाथ लगा 35 लाख की शराब से भरा ट्रक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबकारीनिरोधक दल ने नोखा में धुपालिया गांव के पास 35 लाख रुपए की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़कर चालक को गिरफ्तार किया है।

आबकारी निरीक्षक (ग्रामीण) रश्मि जैन ने बताया कि नोखा में अवैध शराब से भरा ट्रक आने की इत्तला मिली थी। गुरुवार सायं चार बजे धुपालिया गांव के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान वहां आए एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें रखे अवैध अंग्रेजी शराब के करीब 1000 कार्टून बरामद हो गए। बरामद की गई शराब पंजाब से तस्करी कर लाई गई जिसे गुजरात ले जाया जा रहा था। ट्रक में सवार बाड़मेर निवासी चालक मदनसिंह सोढ़ा को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक से एक फर्जी आरसी मिली है। उसके चैसिस और इंजिन नंबर से मालिक का पता लगाया जाएगा। बरामद की गई शराब पंजाब निर्मित है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपए है। आबकारी विभाग की टीम में एएसआई वेदप्रकाश, गजानंद, जवान मोहरसिंह, भंवरलाल, राजेश शामिल थे।

नोखा | आबकारी थाने में ट्रक से शराब उतारते मजदूर।