पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी के जन्मदिन पर धन संग्रह करेगी भाजपा

मोदी के जन्मदिन पर धन संग्रह करेगी भाजपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | जम्मूकश्मीर में आई जल प्रलय को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर धन संग्रह करेंगे। एकत्रित धन से जल प्रलय से प्रभावितों की मदद की जाएगी। प्रदेश भाजपा ने 16 सितंबर को विधानसभावार कार्यक्रम तय किया है। जिलाध्यक्ष ने धन संग्रह अभियान के लिए विधानसभा प्रभारी भी तय कर दिए हैं। कोलायत में जयवीर सिंह, श्रीडूंगरगढ़ में नितिन नाई, खाजूवाला में लाजपत थोरी, नोखा में बिहारीलाल बिश्नोई और लूणकरणसर विधानसभा में सुरेन्द्र सिंह शेखावत प्रभारी होंगे। देहात अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने प्रभारियों से धनसंग्रह अभियान करने के लिए योजना तैयार करने के लिए कहा। शहर भाजपा ने मंडलवार प्रभारी तय किए हैं। जूनागढ़ मंडल में कैलाश बापेऊ श्यामसिंह हाड़ला, नया मंडल में युसुफ नागौरी गोविंद सिंह कच्छावा, पुराना शहर में मोतीलाल हर्ष कन्हैयालाल जोशी, जस्सूसर मंडल में जेपी व्यास विजय उपाध्याय, रानी बाजार मंडल में सुशील शर्मा मुमताज अली भाटी गंगाशहर मंडल से बजरंग लखोटिया तथा महावीर रांका को प्रभारी बनाया गया है। यह जानकारी शहर अध्यक्ष विजय आचार्य ने दी।