पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों में बच्चों को मिले अच्छी शिक्षा

गांवों में बच्चों को मिले अच्छी शिक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणक्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और वे आज के प्रतिस्पर्धा के युग में आगे बढकर गांव का नाम रोशन करें। यह विचार शुक्रवार को चेन्नई के हरिकिशन झंवर ने चरकड़ा गांव में जड़ाव बाई पाठशाला एकेडमी के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार करने का एक मात्र उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर उच्च पदों पर पहुंचाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर ने कहा कि आज के युग में शिक्षा से बड़ा को दान नहीं है। पूर्व सरपंच सवाईसिंह राठौड़ ने बताया कि इस विद्यालय भवन का निर्माण 1938 में तत्कालीन महाराजा गंगासिंह जी की प्रेरणा से झंवर परिवार द्वारा करवाया था। कांता झंवर ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक बालिका शिक्षित होगी तो दो पीढ़ियां सुधरेगी। इसलिए गांव की प्रत्येक बालिका को शिक्षा से जोड़ना बहुत जरूरी है। समारोह में बजरंगलाल दम्माणी, श्री गोपाल झंवर, जमनादास सेवग, भतमाल भट्टड़ आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पहले भंवरसिंह, सुरेन्द्र सिंह, दिलीपसिंह आदि ने अतिथियों का अभिनंदन किया। संस्था प्रधान हनुमान दास रांकावत ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। किसना राम लिखाला ने आभार जताया।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते अतिथि और उपस्थित विद्यार्थी।