सफाई सप्ताह का आगाज
नोखा | आमजनमें सफाई के प्रति जागरूकता लाने के लिए शहर में सफाई सप्ताह का आगाज वार्ड 27 से किया गया। अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र मीणा और मनोनीत पार्षद नरेन्द्र चौहान ने माेहल्ले में झाड़ू लगाकर सफाई के प्रति आम जन को जागरूक करने का आह्वान किया। अधिशासी अधिकारी मीणा ने कहा कि रास्ते में मिट्टी, कचरा मलबा सीवर लाइनों में लाइनें वे चॉक हो जाती है। पार्षद नरेन्द्र चौहान ने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम साफ सफाई के प्रति जवाबदेह रहेंगे। सफाई निरीक्षक लक्ष्मीनारायण ने अपने स्टाफ के साथ मौजूद थे।
सफाई अभियान का आगाज करते अिधकारी और जनप्रतिनिधि।