पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकलक्टर बीकानेर द्वारा विभिन्न विभागों के प्रभावी निरीक्षण एवं पर्यवेक्षक के लिए ग्राम पंचायतों के सेक्टर गठित कर विभिन्न अधिकारियों को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसकी अनुपालना में शुक्रवार को नोखा पंचायत समिति की विकास अधिकारी साजिया तबस्सुम ने जसरासर गजसुखदेसर ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरासर में वार्ड बॉय अनुपस्थित मिला। विकास अधिकारी ने दवाईयों की उपलब्धता, लेबर रूम तथा सफाई व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय जसरासर में मिड डे मील में खाने की गुणवत्ता की जांच भी की। इस अवसर पर सरपंच मोडा राम पंचायत प्रसार अधिकारी कैलाश पंचारिया भी उपस्थित थे। गजसुखदेसर में विकास अधिकारी ने बच्चों में शैक्षणिक स्तर की जांच कर प्रधानाध्यापक को शिक्षा के स्तर को सुधारने के निर्देश दिए। यहां पर उपस्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम ग्रामीण महिलाओं से टीकाकरण अन्य योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की।

गजसुखदेसर में बच्चों से शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी लेती विकास अधिकारी।