पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक में खाता नहीं तो नहीं मिलेगी गैस सब्सिडी

बैंक में खाता नहीं तो नहीं मिलेगी गैस सब्सिडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंकमें खाता नहीं होगा तो नहीं मिलेगी गैस सब्सिडी। जी हां भारत सरकार द्वारा एलपीजी ग्राहकों को सीधा हस्तांतरण पहल के तहत बैंक खातों में ही सबसिडी दी जाएगी। इस योजना की जानकारी लेने शुक्रवार को जिला रसद अधिकारी ग्रामीण पार्थ सारथी नोखा आए। पार्थ सारथी ने एचपी गैस वितरक, राज गैस सर्विस पर डीबीटीएल योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्हाेंने बताया कि एक जनवरी 2015 से लागू हो रही इस योजना में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बाजार मूल्य पर ही मिलेगा। सबसिडी की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर होगी। नोखा क्षेत्र में करीब 17 हजार उपभोक्ता है जिसमें से 30 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अपना आधार कार्ड एवं बैंक खाते की कॉपी जमा करवाकर सबसिडी प्राप्त करने की व्यवस्था की है। उन्हाेंने आह्वान किया कि सभी उपभोक्ता सबसिडी प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रपत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पास बुक की फोटो कॉपी डायरी की प्रथम पेज की फोटो कॉपी जमा करवा दे। रविवार को इसके लिये विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।