पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों के निरीक्षण में मिले एवजी शिक्षक

स्कूलों के निरीक्षण में मिले एवजी शिक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोखा | ब्लॉकशिक्षा अधिकारी द्वारा शुक्रवार को मैनसर गांव की स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दो स्कूलों में मूल पदस्थापित शिक्षक की जगह एवजी शिक्षक पढ़ाते हुए मिले। ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। बीईईओ नारायण सिंह राठौड़ ने बताया कि मैनसर के राप्रावि कैसोलाई नाड़ी में जब मैं निरीक्षण के लिए पहुंचा तो वहां श्याम सुंदर मेघवाल नामक का युवक पढ़ा रहा था। उसके बारे में जानकारी ली तो ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो साल से यही बच्चों को पढ़ा रहा है। वहां पदस्थापित शिक्षिका संगीता टाक उसे मासिक वेतन देती है। राठौड़ ने बताया कि इसके बाद राप्रावि जीवण दास नाड़ी पर भी मामला ऐसा ही मिला। वहां भी कार्यरत शिक्षक ओम प्रकाश ने मांगीलाल मेघवाल को अपनी जगह वेतन पर लगा रखा था। हमारे आने की सूचना मिलते ही मांगीलाल ने स्कूल को ताला लगाया और भाग गया। यहां भी ग्रामीणों ने बताया कि ओम प्रकाश महीने में केवल एक बार ही आता है। राठौड़ का कहना है कि दोनों ही मामलों में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है।