पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाकपाल सम्मानित

डाकपाल सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | डाकविभाग की ओर से रविवार को डाक जीवन बीमा मेले का आयोजन किया गया। मुख्य डाकघर में आयोजित मेले में डाक जीवन बीमा पर विस्तृत चर्चा के साथ उत्कृष्ट लक्ष्य प्राप्ति के लिए मंडल अधिकारियों एवं ग्रामीण शाखा डाकपालों को सम्मानित किया गया। डाक अधीक्षक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मंडल में एक माह में आठ लाख के लक्ष्य के मुकाबले 15.37 लाख का प्रीमियम लक्ष्य प्राप्त किया गया तथा 366 लाख का बीमा कर 264 ग्रामीणों को पॉलिसी जारी की गई। उन्होंने बताया कि डाक जीवन बीमा में देवीलाल सहारण प्रथम, श्रवण कुमार द्वितीय रहे, जिन्हें सम्मानित किया गया। बीमा में श्रेष्ठ कार्य के लिए मुख्य डाकपाल सीताराम खत्री, विकास अधिकारी बनवारीलाल बैरवा तथा नोखा के उपडाकपाल रामकिशन तिवाड़ी को सम्मानित किया गया। इस वर्ग में विकास अधिकारी बैरवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रामीण डाक क्षेत्र में कार्यरत शिवदयाल प्रथम, बृजलाल ओझा द्वितीय राधेश्याम तृतीय स्थान पर रहे।