आज से होंगी शारदीय नवरात्रा की धूम
गुरुवारसे प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्रा पर कई कार्यक्रम किए जाएंगे। श्रीकृष्ण मंदिर में सामूहिक नवाह्न परायण का पाठ होंगे। रोड़ा गांव के कालीमाता मंदिर में नाै कुण्डीय तंत्रात्मक यज्ञ रामकथा प्रारंभ होगी। सत्यनारायण मंदिर पंचारिया चौक से गुरुवार सुबह साढे़ आठ बजे कलश यात्रा निकलेगी। यज्ञ को सफल बनाने के लिए बुधवार को मंदिर समिति की बैठक अर्जुनसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंदिर कमेटी अध्यक्ष पीथाराम, मनीराम बिश्नोई, महावीर सारस्वत, आनंद मल, माणकचंद आदि ने विचार रखे। रामकथा के दौरान सुखी संघ की ओर से नौ दिन लगातार कन्याओं को भोजन करवाया जाएगा। सुखी संघ के संस्थापक राधेश्याम कठातला और मोहन महाराज पंचारिया ने यह जानकारी दी।
देशनोकसंवाददाता के अनुसार श्रीकरणी मन्दिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष गिरीराज सिंह बारहठ ने बताया की नवरात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बारहठ के अनुसार देशनोक करणी मंदिर में 25 सितम्बर की सुबह 6:30 से आठ बजे के बीच घट स्थापना की जाएगी। मन्दिर के आचार्य नरेन्द्र कुमार मिश्र विधिपूर्वक घट स्थापना करेंगे। इस अवसर पर मां करणी की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने भी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। एसएचओ सवाई सिंह ने बताया कि पैदल आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए बीकानेर से आने वाले वाहनों का उदयरामसर से रुट डायवर्ट कर दिया गया है। नोखा से आने वाले वाहनों का भामटसर से रुट डायवर्ट किया गया है।
श्रीडूंगरगढ़संवाददाता के अनुसार नवरात्राकी शुरूवात के लिए कस्बे के माताजी मंदिरों में सजावट की गई है। कस्बे के मुख्य बाजार से आडसर बास माताजी मंदिर, स्वर्णकार माताजी मंदिर, सरस्वती माता मंदिर, कालका माता मंदिर आदि तक पूरे रास्ते में सजावट की गई है। दधिमथी माता मंदिर में अखंड मनोकामना दीप ज्योति आयोजन के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई है। खाजूवालासंवाददाता के अनुसार मांमहाकाली एवं मां ब्राहाणी माता का जागरण गुरुवार रात को होगा। विनोद सोनी ने बताया कि जागरण में भगत हेतराम जसराम एण्ड पार्टी पल्लू द्वारा माताजी के भजन सुनाए जाएंगे।
महाजनसंवाददाता के अनुसार कस्बेमें शारदीय नवरात्रा पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम लीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला आयोजन समिति के रामकिशोर स्वामी शिव भगवान कायल ने बताया कि शा