जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र वितरित
नोखा | अखिलभारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रम आनन्द सबके लिए के अंतर्गत मंच की नोखा शाखा द्वारा बुधवार को गरीब जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र वितरित किए गए। मंच के अध्यक्ष सुरेन्द्र भट्टड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में तहसील स्थित अंकेश्वर महादेव मंदिर में 200 बच्चों को तथा वार्ड नम्बर 17 में स्थित सामुदायिक भवन में संचालित आयुर्वेद औषधालय में करीब 100 बच्चों को वस्त्र दिए गए। इस अवसर पर मंच के राधेश्याम लाहोटी, बजरंग कोठारी, रवि सोनी, रोहित कोठारी, श्रीराम तिवाड़ी, पुरुषोत्तम सारस्वत, महावीर चाण्डक आदि उपस्थित थे।