पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक वेतन के लिए ~ 7.35 करोड़ का बजट जारी

शिक्षक वेतन के लिए ~ 7.35 करोड़ का बजट जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | एसएसएमद में कार्यरत जिले के शिक्षकों को जनवरी माह की तनख्वाह के लिए मंगलवार को ब्लॉकवार बजट की राशि जारी कर दी गई है। डीईओ प्रारंभिक सुभाष शर्मा ने 7.35 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। जिसमें बीकानेर शहरी क्षेत्र को 27 लाख, ग्रामीण को 53 लाख, खाजूवाला 95 लाख, कोलायत 2.30 करोड़, लूणकरणसर नोखा 1.25 करोड़ तथा श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के लिए 80 लाख रुपए जारी किए गए है। उधर, शिक्षक संघ भगत सिंह के प्रदेश संरक्षक किशोर पुरोहित ने बजट की राशि विलंब से जारी करने पर रोष प्रकट किया है। पुरोहित ने कहा कि शिक्षकों के खाते में वेतन का पैसा जमा होने में अभी भी सप्ताहभर का समय लगेगा। उन्होंने एसएसए आयुक्त को ज्ञापन भेजकर एक मुश्त बजट की राशि जारी करने की मांग की है।