संस्था प्रधानों को नोटिस
बीकानेर| संस्थापनसूचना नहीं देने वाले माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्कूलों के 45 संस्था प्रधानों को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए है। नोखा ब्लॉक के 75 संस्था प्रधानों में से 30 ने ही सूचना उपलब्ध करवाई थी।
स्कूलों में कार्यरत समस्त कार्मिकों की संस्थापन सूचना, स्वीकृत एवं कार्यरत पदों तथा पद विरुद्ध कार्यरत कार्मिकों की सूचना नौ दस फरवरी तक राजकीय बाबा छोटू नाथ उच्च माध्यमिक स्कूल, नोखा में देने के निर्देश दिए थे लेकिन यह सूचना केवल 30 संस्था प्रधानों की ओर से ही उपलब्ध करवाई गई। सूचना नहीं देने वाले संस्था प्रधानों को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कैलाशचंद्र तिवाड़ी ने कारण बताओं नोटिस जारी कर जल्द से जल्द सूचना भेजने के लिए पाबंद किया है।