पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक मौके से फरार

ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक मौके से फरार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीछवालरोड पर ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। नोखा में बनिया निवासी अशोक जाट की ओर से बीछवाल थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके चाचा हरिराम जाट बाइक पर सवार होकर बीछवाल की ओर जा रहे थे। दिन में 3.40 बजे आर्मी गेट के सामने सुपर मार्केट रोड पर पीछे से रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी जिससे हरिराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक जब्त कर लिया है।