सालासर पदयात्री संघ दो को रवाना होगा
सालासर पदयात्री संघ दो को रवाना होगा
बीकानेर | श्रीसालासर धाम पैदल यात्री संघ का जत्था दो अक्टूबर को सालासर धाम के लिए रवाना होगा। संघ के कालूराम सेन ने बताया कि दो अक्टूबर की दोपहर दो बजे हनुमान मंदिर नोखा रोड गंगाशहर से सालासर धाम के लिए रवाना होगा। पद यात्रियों के लिए भोजन, चाय, नाश्ता, पेयजल, मेडिसिन आदि की सुविधा रहेगी। पद यात्री जत्था आठ अक्टूबर को सालासर धाम पहुंचेगा। इस संबंध में शुक्रवार को संघ की बैठक तिलोकचंद मारु की अध्यक्षता में हुई। वहीं दूसरी ओर श्री सालासर बालाजी पैदल यात्री संघ का जत्था दो अक्टूबर को पाबू चौक हनुमान मंदिर से रवाना होगा। संघ के जगदीश प्रसाद जोशी ने बातया कि संघ की यह 25वीं पैदल यात्रा होगी। श्रीडूंगरगढ, बीदासर, गोपालपूरा, डूंगरबालाजी, सुजानगढ होते हुए सात अक्टूबर को सालासर धाम पहुंचेगा।
करणीमाता का जागरण आज
बीकानेर | श्रीकरणी माता मंदिर बाबूलाल फाटक पास 27 सितंबर को करणी माता का जागरण होगा। करणी माता ट्रस्ट बाबूलाल फाटक के अध्यक्ष पुजारी बद्रीप्रसाद ने बताया कि जागरण में मेघराज सोनी एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा करणी माता के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।