पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवन हुआ, जागरण में गूंजे माता के जैकारे

हवन हुआ, जागरण में गूंजे माता के जैकारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्राशुरू होने के साथ ही कस्बे के कालू बास स्थित दधिमथी माता मंदिर में दधिमथी माता का नियमित दुग्धाभिषेक कन्या भंडारा शुरू हो गया है। पुजारी योगेश दाधीच ने बताया कि भंडारे में रोज 108 कन्याओं को भोजन करवाया जा रहा है। मंदिर प्रांगण में रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला भी गुरुवार से शुरू हुई। मंदिर में मनोकामना दीपज्योति प्रज्ज्वलन के लिए भी श्रृद्धालुओं में उत्साह है। इसी तरह आडसर बास माताजी मंदिर स्वर्णकार माताजी मंदिर में अखंड कीर्तन जारी है।

नोखासंवाददाता के अनुसार रोड़ारोड स्थित कालका माता मंदिर में नवरात्रा के अवसर पर प्रारंभ हुए नौ कुण्डीय तंत्रिकात्मक यज्ञ में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यज्ञ में दूसरे दिन वैद पाठी पंडितों ने दुर्गा सप्तशती के उच्चारणों ने मां दुर्गा के रूपों का आह्वान किया। पंडित पंकज शास्त्री ने बताया कि यज्ञ में देश में शांति का वातावरण और उन्नति के लिए ब्राह्मण पूजा पाठ करा रहे हैं। समिति के मोहन महाराज ने बताया कि नौ दिन तक चलने वाले इस यज्ञ में आसपास के अनेक गांवों के धार्मिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रोड़ा रोड स्थित कालका माता मंदिर में चल रही राम कथा में शुक्रवार को भगवान शिव के विवाह के प्रसंग पर कथा वाचक संत राघवदास जी महाराज ने कहा कि ईश्वर पर विश्वास करना चाहिए। उन्होंने राजा दक्ष को भगवान शिव का श्राप आदि अनेक प्रसंगों पर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। वहीं सुखी संघ के तत्वावधान में लगातार कन्या भोजन का आयोजन चल रहा है। अध्यक्ष चैनाराम ने बताया कि कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक लगातार भोजन करवा रहे हैं। जैतपुरसंवाददाता के अनुसार कस्बेके करणी माता मंदिर, गढवाली माताजी तकिये वाली माताजी मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में नवरात्रा के अनुष्ठान जारी है। गढ़वाली माता मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। दुर्ग सिंह ने बताया कि जागरण में गांव के ही गायक कलाकारों ने माता जी के भजनों की प्रस्तुति दी। पूगलसंवाददाता के अनुसार श्रीकरणीमाता देशनोक मंदिर में धोक लगाने के लिए पूगल से पैदल यात्री संघ की रवानगी शनिवार को होगी। संघ के हीरा दान चारण ने बताया कि श्रीकरणी माता मंदिर पूगल से रवाना होने वाले संघ में शामिल पैदल यात्री सप्तमी को देशनोक में प्रवेश कर करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे।

खाजूवाला. माता