- Hindi News
- कृत्रिम उपकरण दिए, नोखा में आज, कोलायत में कल शिविर
कृत्रिम उपकरण दिए, नोखा में आज, कोलायत में कल शिविर
उरमूल सेतु संस्थान, भारत विकास परिषद एवं अग्रवाल समाज चेतना समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पंचायत समिति पुस्तकालय परिसर में निशक्तजन परामर्श शिविर लगा। शिविर में 32 निशक्तजनों की जांच हुई। उरमूल सेतु के पीराराम ने बताया कि सुनने की मशीन एक, बैसाखी दो, छड़ी तीन वितरित की गई। शिविर में भारत विकास परिषद के पूर्णचन्द मेहता, करनेल सिंह, अरविन्द कुमार, उरमूल सेतु संस्थान के हड़मानाराम औंकारमल ने सहयोग दिया।
नोखासंवाददाता के अनुसार भारतविकास परिषद अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा विकलांग सहायता शिविर का आयोजन रविवार को उरमूल ज्याेति संस्थान नोखा में किया जाएगा। ओमप्रकाश डूडी ने बताया कि शिविर सुबह नौ बजे से आयोजित होगा। इसमें ब्लाइंड छड़ी, वैशाखी, सुनने की मशीन इत्यादि उपकरण तुरंत उपलब्ध करवाएं जाएंगे। कृत्रिम हाथ पैर का माप लिया जाएगा।कोलायत संवाददाताके अनुसार भारतविकास परिषद नगर इकाई, बीकानेर की ओर से सोमवार को कोलायत बज्जू में विकलांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। कोलायत में कार्यक्रम के समन्वयक शंकर लाल नायक ने बताया कि सोमवार को सुबह नौ से साढ़े बारह बजे तक स्वयं सिद्धा भवन कोलायत तथा दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक बज्जू ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में हाथ, पैर, सुनने की मशीन, वैशाखी, अंधों के लिए छड़ी आदि दी जाएगी। इसके लिए विकलांगता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, परिचय पत्र तथा फोटो लाने आवश्यक होंगे।