- Hindi News
- हैडमास्टर की मटकी के हाथ लगाने पर 11 दलित बच्चों की टीसी काटी
हैडमास्टर की मटकी के हाथ लगाने पर 11 दलित बच्चों की टीसी काटी
नोखाके टांट गांव की राजकीय प्राथमिक शाला में हैडमास्टर के पानी की मटकी के हाथ लगाने पर 11 दलित बच्चों की टीसी काटने का मामला सामने आया है। टांट गांव निवासी मांगीलाल प्रकाश ने इस संबंध में नोखा पुलिस थाने में इस्तगासे के माध्यम से स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। प्राथमिकी के अनुसार परिवादियों के बेटे राप्रावि टांट में पढ़ते हैं। एक सितंबर उसके बेटों कुछ अन्य छात्रों ने स्कूल में रखी मटकी से पानी पी लिया। वह मटकी हैडमास्टर मंगल सिंह अपनी अलग से भरकर रखते थे। इस पर स्कूल के अन्य छात्र भोमसिंह, लीलू कंवर ने हैडमास्टर से दलित छात्रों की शिकायत कर दी। आरोप है कि नाराज होकर मंगल सिंह मटकी से पानी पीने वाले बच्चों को मुर्गा बनाया और पीटा। शेष| पेज 9
बच्चोंसे पता चलने पर जब परिजन एचएम से मिलने गए तो उन्होंने कहा, बच्चों को पढ़ाना है तो वे मेरी मटकी को हाथ नहीं लगा सकते। प्राथमिकी के अनुसार एचएम ने छह सितंबर को अभिभावकों से सादे कागज पर अंगूठे लगवा लिए। आठ सितंबर को बच्चे स्कूल गए तो उन्हें टीसी देकर घर भेज दिया। उधर, एचएम मंगल सिंह का कहना है कि यह गांव की आपसी राजनीति है। अभिभावकों ने अपनी सहमति से टीसी कटवाई है।