पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन आज

जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | दलितअत्याचार नहरी पानी बिजली सहित अनेक जनसमस्याओं को लेकर 24 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को व्यास कॉलोनी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व संसदीय सचिव गोविंदराम मेघवाल ने बताया कि जिले भर में कार्यकर्ता गांव-गांव दौराकर लोगों को लाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार नोखा नगर पालिका द्वारा 85 साल पुराना धूणी नाथ आश्रम को तोड़ने पर दलित समाज में आक्रोश है। मेघवाल ने बताया कि प्रदर्शन में पूर्व गृह परिवहन मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा सहित अनेक स्थानीय नेता संबोधित करेंगे।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने धूणी नाथ आश्रम को तोड़ने की निंदा की है। संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश नायक, जितेंद्र नायक, सोहन राम, लालचंद्र मेघवाल आदि ने कहा कि सरकार ने आश्रम को तोड़कर दलित समाज को ठेस पहुंचाई है। संगठन ने बुधवार को होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे तथा दलित विरोधी नीति का विरोध किया जाएगा।