ओडीएफ के लिए लगे फॉलोअप शिविर
नोखा.ग्राम पंचायत सूरपुरा में ओडीएफ पंचायत घोषित करने के लिए फॉलोअप कार्यक्रम होंगे। शनिवार को ग्रामसेवक धीरेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश बिश्नोई, श्रीचंद सियाग, जगदीश बिश्नोई आदि ने अल सुबह घरों से शौच जाने वाले ग्रामीणों से वार्ता की। सदस्यों की बैठक ग्राम पंचायत भवन में हुई जिसमें गांव में शत प्रतिशत शौचालयों का निर्माण कर ओडीएफ घोषित कराए जाने का निर्णय लिया गया।