नगर पालिका में पार्षद मनोनीत किए
नोखा. स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव पुरुषोत्तम बिहाणी ने नोखा नगरपालिका में चार पार्षद मनोनीत किए। महेन्द्र संचेती, शिवकरण डेलू, नरेन्द्र चौहान जगदीश भार्गव को मनोनीत पार्षद नियुक्त किया गया है। वहीं एक अन्य आदेश में पन्नालाल संचेती को नगरपालिका का विधि सलाहकार नियुक्त किया है।