नोखा खाजूवाला के प्रधान ने संभाले पदभार
खाजूवाला | पंचायतसमिति खाजूवाला की नवनिर्वाचित प्रधान सरिता चौहान ने गुरुवार को पदभार संभाल लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव गोविंदराम मेघवाल ने कहा पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव में जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है। प्रधान सरिता चौहान का खाजूवाला क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पंचायत समिति के अधिकारियों कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपप्रधान याकूब खां, उषा रानी, पूजा रानी, रामकुमार बिश्नोई, पंचायत समिति सदस्य नजमा, पूगल सरपंच द्वारकाप्रसाद सोनी, शिवनगर सरपंच कमल सिंह सोढा, सात पीएचएम सरपंच ओमप्रकाश, डंडी सरपंच मंजू देवी कासनियां, माधो डिग्गी सरपंच गीता देवी आदि उपस्थित थे।
नोखासंवाददाता के अनुसार नोखापंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान कन्हैयालाल सियाग ने गुरुवार को दोपहर सवा बारह बजे अपना पदभार ग्रहण किया। पद भार ग्रहण करने के बाद उन्होंने समुचित विकास एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना अपनी प्राथमिकता बताई। इस अवसर पर पंचायत समिति की विकास अधिकारी साजिया तबस्सुम एसएचओ श्रवणदास ने गुलदस्ता भेंटकर कर प्रधान का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास झंवर, डॉ. सीताराम पंचारिया, आसकरण भट्टड़, बिहारीलाल बिश्नोई, नोख गांव के पूर्व सरपंच मेघसिंह राठौड़, उपप्रधान रावतमल पारीक आदि उपस्थित थे।
खाजूवाला. पदभार संभालते प्रधान सरिता चौहान।