पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूथ स्तर तक बनाएं सक्रिय सदस्य

बूथ स्तर तक बनाएं सक्रिय सदस्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर। भाजपा सदस्यता महाअभियान- 2014-15 की समीक्षा एवं आगामी कार्य योजना के लिए गुरुवार को देहात भाजपा बीकानेर की जिला बैठक रथखाना स्थित कार्यालय में हुई। जिला सदस्यता अभियान के संयोजक प्रेमसुख सहारण ने कहा कि मंडल, मोर्चों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी सक्रिय सदस्य बनना आवश्यक है।
सहारण ने सदस्यता अभियान के मंडल संयोजकों एवं सह-संयोजकों को सदस्यता अभियान संबंधी किट एवं प्रचार सामग्री वितरित करते हुए जिलास्तर पर सघन अभियान चलाकर लक्ष्य को पूर्ण करने का आह्वान किया।

बैठक में कुंभाराम सिद्ध, अभियान प्रवासी पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह शेखावत, बनवारी लाल शर्मा, लूणकरणसर मंडल सदस्यताा अभियान के संयोजक जगदीश खंडेलवाल, बीकानेर मंडल सदस्यता अभियान संयोजक मोहन कस्वां, नोखा मंडल सदस्यत अभियान संयोजक जगदीश भार्गव, नोखा देहात मंडल सदस्यता अभियान के संयोजक हेतराम बिश्नोई आदि ने सदस्यता अभियान को ओर अधिक गतिशील बनाने एवं 24 फरवरी तक सदस्यता अभियान को जिला सतर पर पूर्ण करने की कार्ययोजना तैयार की।

किसान सम्मेलन पर चर्चा

भाजपा बीकानेर देहात मंडल के मंडल अध्यक्ष पूराराम ढाका की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भाजपा के सदस्यता महाभियान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 19 फरवरी को सूरतगढ़ में किसानों को ‘किसान मृदा कार्ड’ योजना के शुभारंभ पर होने वाले किसान सम्मेलन के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में मंडल महामंत्री पुनीत स्वामी, उपाध्यक्ष रामचंद्र कस्वां, विजेंद्र सिंह भाटी, श्रीराम गोदारा आदि शामिल थे।