पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच बनने के लिए दी फर्जी टीसी, मामला दर्ज

सरपंच बनने के लिए दी फर्जी टीसी, मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोखा | आठवींकक्षा उर्त्तीण किए बिना कूटरचित दस्तावेज तैयार करवाकर पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में फर्जी टीसी प्रस्तुत करने पर दो सरपंचों के खिलाफ अदालत के आदेश पर अलग अलग मुकदमे दर्ज हुए है।

नोखा एसएचओ श्रवणदास ने बताया कि मैनसर के करणी सिंह राजपूत एवं रेखादेवी कुम्हार ने मुकदमा दर्ज करवाया कि सीता मेघवाल प|ी सीताराम मेघवाल अन्य ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ग्राम पंचायत मैनसर के सरपंच का चुनाव लड़ा। नामांकन पत्र में आठवीं पास के सबूत के रूप में रामावि रोहिणी नागौर का स्थानांतरण प्रमाण पत्र पेश किया।

स्थानांतरण प्रमाण पत्र में छह जुलाई 2005 में कक्षा छह में प्रवेश बताया है 13 अप्रेल 2007 में कक्षा आठ में उत्तीर्ण बताया है। जबकि कक्षा छह में 2005 में प्रवेश लेकर 2006 में उत्तीर्ण होना चाहिए कक्षा सात में 2007 में कक्षा आठ में प्रवेश लेकर 2008 में कक्षा आठ में उतीर्ण होनी चाहिए। परन्तु उक्त प्रमाण पत्र 20 दिसंबर 2014 को कुट रचित दस्तावेज के आधार पर तैयार किया गया जिससे ग्राम पंचायत मैनसर के सरपंच का चुनाव लड़ा जा सके। वर्ष 2007 में आठवीं कक्षा जिला प्रशिक्षक डाइट द्वारा आयोजित की गई थी। लेकिन स्थानांतरण प्रमाण पत्र में इसकी पुष्टि नहीं होती।

वहीं दूसरा मुकदमा गुन्दूसर की मंजू नायक ने दर्ज करवाया कि सुगना प|ी गंगाराम मेघवाल एवं अन्य ने ग्राम पंचायत गुन्दूसर में सरपंच पद के लिए आठवीं की कुट रचित टीसी प्रस्तुत की। सुगना मेघवाल ने आठवीं पास की टीसी सबूत के तौर पर बलदेवराम मिर्धा उमावि डीडवाना नागौर का प्रमाण पेश किया जो कूटरचित है। आठवीं उत्तीर्ण नहीं की पांच दिसंबर 2014 को फर्जी टीसी जारी करवाई।