- Hindi News
- आयकर सर्वे में चार करोड़ 70 लाख की अघोषित आय मिली
आयकर सर्वे में चार करोड़ 70 लाख की अघोषित आय मिली
बीकानेर | नोखामें दो व्यापारिक प्रतिष्ठान और एक निजी अस्पताल में हुए आयकर सर्वे में चार करोड़ 70 लाख रुपए की अघोषित आय उजागर हुई है।
आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि निजी अस्पताल से एक करोड़ 70 लाख, अनाज व्यापारी से 2.50 करोड़ और पीवीसी पाइप निर्माता के यहां छानबीन से 50 लाख रुपए की अघोषित आय का पता चला है। तीनों व्यवसायियों ने यह आय कर के लिए समर्पित की है। आयकर विभाग के दलों ने बुधवार को तीनों स्थानों पर सर्वे किया था। दस्तावेजों की जांच के दौरान काफी वित्तीय अनियमितता पाई गई।