ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़े थे चोर
श्रीडूंगरगढ़ | धर्मासगांव में दुकानों के ताले तोड़कर सामान चुराकर फरार हुए चोरों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा था।
स्कार्पिओ गाड़ी में सवार होकर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे छह नकबजनों ने पहले कस्बे में शिवरतन मारू के घर में सेंधमारी की और जेवरात चुराए। उसके बाद वे धर्मास गांव पहुंचे और चार दुकानों के ताले तोड़कर नकदी, सामान जेवरात चुराए। इस दौरान ग्रामीण जाग गए। ग्रामीण डूंगरराम ने बताया कि चोरी के दौरान पास की दुकान में सो रहे उसके भतीजे रामनिवास ने उसे फोन करके जगाया अन्य ग्रामीणों को साथ लेकर दुकानों की और गया तो चोर अपनी गाड़ी में सवार होकर भाग गए। चोरों ने धमेंद्र जाट बनवारी स्वामी की दुकानों में चोरी की थी। ग्रामीणों ने उनके साथ मिलकर चोरों का पीछा किया। चोर धर्मास से बीदासर रोड की और गए थे। वहां नजर नहीं आए तो ग्रामीण बीदासर से नोखा रोड की तरफ गए। ग्रामीण वहां से ईंयारा कैम्प, सोनियासर सोनियासर से वापस ईंयारा कैम्प, वहां से कातर कातर से कच्चे रास्ते होते हुए जसरासर पहुंचे। चोरों का पता नहीं चला तो वह वापस गांव लौटने लगे। ग्रामीणों को जसरासर से बीदासर मुख्य सड़क पर बने एक ढाबे पर चोरों की गाड़ी खड़ी दिखी। ग्रामीणों ने बीदासर पुलिस को फोन किया। वहां से इत्तला मिलने पर जसरासर चौकी के दो जवान कैम्पर गाड़ी लेकर ढाबे की तरफ आए। ग्रामीणों पुलिस ने अपनी-अपनी गाडिय़ां से चोरों को घेर लिया और भागने नहीं दिया। बाद में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची चोरों को अपने साथ थाने ले गई। भाजपा बैंकिंग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तोलाराम जाखड ने चोरों को पकड़वाने वाले ग्रामीणों की हौसला अफजाई की है।
सात दिन का रिमांड
श्रीडूंगरगढ़थाना पुलिस ने छह नकबजनों को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। एसएचओ निकेत कुमार ने बताया कि पाली में जैतारण निवासी मनोज शर्मा, बलुंदा निवासी चेनाराम बावरी, सोजत में चंडावल निवासी रमेश बावरी, मनोहरलाल बावरी, बामनी कवइयान निवासी पदमसिंह चारण अमजद खां को गुरुवार को कोर्ट में पेश सात दिन के रिमांड पर लिया है। चोरों ने धर्मास गांव में चार दुकानों में चोरी करने से पहले श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास में शिवरतन मारू के घर में भी जेवरात चुराए थे। अभियुक्तों से चोरी का माल बरामद किया गया है।