मजदूरों की डायरी बनाने की मांग
बीकानेर | महात्माज्योतिबा फूले बीकानेर संभाग भवन एवं संनिर्माण श्रमिक यूनियन ग्राम केडली तहसील नोखा द्वारा जिला कलेक्टर को चार सूत्री ज्ञापन भेज कर श्रम विभाग द्वारा पंजीयन के लिए मजदूरों की डायरी बनवाने की मांग की गई है। अध्यक्ष मगनाराम केडली ने ज्ञापन में बताया कि पांचू नोखा में वास्तविक मजदूरों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है।