वरिष्ठ साहित्यकार, रंगकर्मी मधु आचार्य का नागरिक अभिनंदन 20 को
बीकानेर | वरिष्ठरंगकर्मी, साहित्यकार पत्रकार मधु आचार्य ‘आशावादी’ को उनके उपन्यास गवाड़ के लिए साहित्य अकादेमी का सर्वोच्च राजस्थानी सम्मान मिलने पर 20 फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे धरणीधर खेल मैदान में आयोजित समारोह में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। दिल्ली के फिक्की सभागार में 16 फरवरी को आचार्य को साहित्य अकादमी की ओर से सम्मान स्वरूप एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी पूर्व सरपंच रामकिसन आचार्य करेंगे। संयोजक हरीश बी शर्मा के अनुसार मुख्य वक्ता साहित्य अकादेमी के राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक, वरिष्ठ नाटककार-आलोचक डॉ अर्जुनदेव चारण होंगे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, सांसद अर्जुनराम मेघवाल, संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, डॉ बी डी कल्ला, पूर्व संसदीय सचिव गोविंद मेघवाल, विधायक डॉ गोपाल जोशी, मानिकचंद सुराना, सिद्धिकुमारी, भंवरसिंह भाटी, किसनाराम नाई, जिला प्रमुख सुशीला सींवर, महापौर नारायण चौपड़ा, नोखा नगर पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर, शहर भाजपा अध्यक्ष डा सत्यप्रकाश आचार्य, देहात भाजपा अध्यक्ष यशपाल गहलोत, कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत, पूर्व महापौर भवानीशंकर शर्मा, पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद होंगे।