बीकानेर | सार्दुलगंजस्थित स्वामी श्री युक्तेश्वर महाराज भवन में अनंत
बीकानेर | सार्दुलगंजस्थित स्वामी श्री युक्तेश्वर महाराज भवन में अनंत श्री सुखरामजी रामस्नेही संप्रदाय सत्संग समिति की ओर से आयोजित सत्संग का शुभारंभ गुरुवार को संत रामदत्तजी महाराज ने किया। समिति प्रभारी छगन सिंह शेखावत ने बताया कि इस अवसर पर संत श्री रामदत्त जी महाराज ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए मानव देही का सर्वोत्तम सदुपयोग जीव मात्र के कल्याण के लिए करने की प्रेरणा दी। सत्संग में बीकानेर के अलावा नोखा, कोलायत, झझू, गड़ियाला, गिरांधी, खाजूवाला, केसरदेसर जाटान, नापासर सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
सत्संग में बताई गुरु की महिमा