कुंड में गिरने से एक विवाहिता की मौत
नोखा | कुंडमें गिरने से एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चरकड़ा के रामलाल जाट ने सूचना दी कि उसके भाई मूलाराम की प|ी खूमीदेवी रात्रि में कुंड से पानी लेने गई थी तो पैर फिसल गई और कुंड में गिर गई। उसे नोखा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।