मोटरसाइकिल से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत
मोटरसाइकिलसे गिरकर घायल हुए व्यक्ति की मौत हुई। हियादेसर के शिवसिंह राजपुरोहित ने मंगलवार को पुलिस रिपोर्ट में बताया कि 27 दिसंबर को नागौर से नोखा रहा था। बाढ़ा घाटी के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल जिसे सवाईसिंह चला रहा था। मोटरसाइकिल के पीछे कानसिंह बैठा था। मोटरसाइकिल तेज गति से चला रहा था जिससे मोटरसाइकिल गिर गई। वह अपने वाहन से उत्तर कर मोटरसाइकिल के पास पहुंचा तो कानसिंह के सिर में चोटें आई थी। वहां से उसे नोखा अस्पताल लाए जहां उसे बीकानेर रैफर कर दिया। बीकानेर से जयपुर रैफर कर दिया। 29 दिसंबर को कानसिंह की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की।