पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीकानेर | शनिवारको जिलेभर की विभिन्न तरह की विवाद प्रकरणों

बीकानेर | शनिवारको जिलेभर की विभिन्न तरह की विवाद प्रकरणों

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | शनिवारको जिलेभर की विभिन्न तरह की विवाद प्रकरणों का निपटारा लोक अदालत में किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक वसूली, प्री लिटिगेशन एवं फाइनेंस संबंधित विवाद प्रकरणों के निपटारे के लिए बीकानेर सहित नोखा, लूणकरणसर, कोलायत, डूंगरगढ़, खाजूवाला में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार लोक अदालत आयोजित हुए। इस दौरान न्याय क्षेत्र के 648 3160 विभिन्न बैंकों के प्री लिटिगेशन के प्रकरण निस्तारण के लिए रखे गए। जिनमें से 49 न्यायिक प्रकरण पर समझौते से निस्तारित हुए इसके साथ ही 86,42,398 रुपए के विवाद के समाधान हुए जबकि प्री लिटिगेशन मामलों में 4,23,21,722 रुपए पर विभिन्न बैंकों और पक्षकारों के बीच सहमति से वसूले गए। जिला विधिक प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि विवाद निस्तारण के लिए लोगों के बीच लोक अदालत बेहतर विकल्प है। इसमें बिना किसी खर्चे के विवादों का निपटान कर लिया जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आह्वान किया कि लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए अधिवक्ता, बैंक मैनेजर, पक्षकार कर्मचारी सभी सकारात्मक भूमिका निभाएं।

लोेक अदालत में हुए विवाद प्रकरणों के निपटारे

खबरें और भी हैं...