नर्स के भरोसे पीएचसी
पचेवर | ग्रामनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए मात्र एक नर्स है। यहां मौसमी बीमारियों के कारण रोगियों की संख्या में दिनोंदिन बढ़ रही है। दवाइयां उपलब्ध नहीं होने से रोगियों को बाजार से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। सरपंच पार्वती टेलर ने बताया कि एक वर्ष पूर्व तत्कालीन सरकार ने उपस्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत किया था, लेकिन लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिला। उस दौरान एक चिकित्सक नियुक्त किया गया, लेकिन बाद में उसकी पचेवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिनियुक्ति कर दी। एएनएम भंवरी देवी ने बताया कि चिकित्सा केंद्र पर दवाओं की सप्लाई नहीं आने से रोगी परेशान हैं।
बीसीएमएचओ नवरतन नोगिया का कहना है कि नगर में पीएचसी भवन निर्मित नहीं होने एवं दवा वितरण केंद्र के लिए कम्प्यूटर तथा ऑपरेटर नहीं होने से मुफ्त दवाओं की सप्लाई नहीं की जा सकती है।