पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली का झूलता पोल बन सकता है हादसे का कारण

बिजली का झूलता पोल बन सकता है हादसे का कारण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पचेवर| कस्बेसे किशनगढ़ जाने वाले सड़क मार्ग पर नगर गांव की बागरीया ढाणी के पास स्थित एक बिजली का झूलता पोल कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। नगर गांव के पूर्व सरपंच राजूसिंह, उपसरपंच रामकिशन टोडावता, कालूराम, हरिराम, कैलाश आदि ने बताया कि बागरीया ढाणी के पास मुख्य सड़क पर एक बिजली का पोल आधे से अधिक झुक गया है तथा वह कभी भी गिर सकता है,जिसके कारण कभी भी वाहन चालकों अन्य राहगीरों में भी भय बना हुआ है। बिजली निगम के अधिकारियों की उदासीनता कर्मचारियों की लापरवाही की पराकाष्ठा इतनी है कि इस पोल पर तो तार लगे हुए हैं और ही यह उपयोग में ही रहा है। बार-बार सूचना देने पर भी विभाग के तो अधिकारी और ही कर्मचारी इस पोल का हटाने की ओर ध्यान दे रहे हैं। वाहनों के साथ ही इस सड़क मार्ग से पशुओं का भी आना-जाना बना रहता है। इससे कभी किसी मवेशी की इस पोल से रगड़ लगने पर वह गिर सकता है।