पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविर में हंगामा

भामाशाह शिविर में हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरग्राम पंचायत पर भामाशाह शिविर के दूसरे दिन बुधवार को आवेदन पत्रों में कुछ लोगों द्वारा हेराफेरी कर क्रम बदलने के मामले में लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगामा होने की सूचना मिलने पर थानाधिकारी मय जाब्ता पहुंचकर लोगों से समझाइश कर मामला शांत कराया।

नगर ग्राम पंचायत मुख्यालय के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर भामाशाह शिविर के दूसरे दिन बुधवार को कुछ लोगों ने काफी इंतजार के बाद भी नंबर नहीं आने पर विरोध किया। आवेदन पत्रों में क्रम को लेकर की जा रही हेराफेरी की जानकारी शिविर में लोगों को मिलते ही हंगामा हो गया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों में आवेदनों के क्रम में की गई हेराफेरी को लेकर उपजा विरोध कम नहीं हुआ। सूचना मिलने पर थानाधिकारी राजकुमार नायक मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश कर मामला शांत कराया। उपसरपंच रामकिशन जाट पंच मोरपाल ने बताया कि नियुक्त कर्मचारियों द्वारा आवेदन फार्म समय पर लोगों को वितरित नहीं किए। ग्रामीणों ने शिविर में फोटो स्टेट की दुकानों से फार्म खरीदने पड़े। दुकानदार फार्मों के मन चाहे पैसे भी वसूल कर रहे हैं। साथ ही शिविर के दौरान भामाशाह कार्ड बनाने वाली मशीन के बंद हो जाने कर्मचारी के शिविर स्थल से चले जाने पर भी लोगों में आक्रोश देखा गया। सरपंच पार्वती टेलर ने बताया कि मंगलवार को 165 बुधवार को 184 भामाशाह कार्ड बनाए गए। इस दौरान शिविर में नियुक्त संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।

पचेवर. भामाशाह शिविर में हंगामें के बाद लोगों को समझाइते थानाधिकारी।