- Hindi News
- दुकान से पैंसिल लेकर स्कूल लौट रही सात वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म
दुकान से पैंसिल लेकर स्कूल लौट रही सात वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म
उपखंडके गांव फरसेवाला में सात वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसी गांव के दीप नामक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। घटना की सूचना मिलने के तीन घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता के पिता ने घमूड़वाली पुलिस थाना में शुक्रवार शाम को दी रिपाेर्ट में बताया कि गांव के स्कूल में कक्षा चार में पढ़ने वाली उसकी बेटी विद्यालय से छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची। बालिका की मां जब बेटी की तलाश करते हुए स्कूल के पास पहुंची तो वहां सूने मकान में बेटी के रोने की आवाज सुनी। उसके आवाज लगाने पर आरोपी दीप पुत्र हंसराज वहां से भागता हुआ निकला। बालिका ने मां को बताया कि सुबह ग्यारह बजे स्कूल में पढ़ाई करते समय उसकी पैंसिल खत्म हो गई तो अध्यापक ने उसे पैंसिल लाने के लिए कहा। वह गांव की दुकान से पैंसिल लेकर स्कूल लौट रही थी तो दीप उसका मुंह दबाकर सूने मकान में ले गया। पुलिस ने आरोपी दीप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच श्रीकरणपुर के डीवाईएसपी राजेंद्र सिंह को सौंप दी है। बालिका को शुक्रवार की रात पदमपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी मेडिकल जांच शनिवार को होगी।