पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत, दो घायल

अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत, दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गजसिंहपुर. पदमपुरसड़क मार्ग पर एक विद्युत पोल से गुरुवार रात्रि एक अनियंत्रित बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन जनों में से एक की मौत हो गई। दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ईश्वर प्रसाद ने बताया निशान सिंह(25) पुत्र सुखदेव सिंह अपनी बाइक पर रिश्तेदार मोनी सिंह(29) पुत्र हरबंस सिंह मित्र विचित्र सिंह उर्फ गोरा(24) पुत्र सुखदेव सिंह को लेकर रहा था। पदमपुर सड़क मार्ग पर विद्युत पोल से बाइक टकरा गई। बाइक पर सवार तीन जनों में से चालक निशान सिंह के पीछे बैठे मोनी सिंह का सिर खंभे से टकराने पर उसके गंभीर चोट लगी, वहीं चालक निशान सिंह विचित्र सिंह उर्फ गोरा के शरीर में फेक्चर हैं। डॉक्टरों ने मोनीसिंह को मृत घोषित कर दिया गंभीर रूप से घायल निशान सिंह विचित्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।