पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला से मारपीट अश्लील हरकतें करने का आरोप

महिला से मारपीट अश्लील हरकतें करने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पदमपुर. धर्मशालामें रह रही दलित महिला से मारपीट करने आपतिजनक हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने पांच जनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उपखंड के चार बीबी गांव की महिला ने थाने में दी रिपोर्ट में कहा है की मकान गिरने पर वह गांव की धर्मशाला में अपने परिवार के साथ रह रही है। 8 फरवरी को गांव के दीपासिंह, गुरलाल, कैंटी, नानक सिंह भूरासिंह धर्मशाला में आकर मुझे यहां से निकालने का कहकर मेरा सामान उठाकर बाहर फेंकने लगे। जब मैंने विरोध किया तो इन लोगों ने मुझसे मारपीट कर अश्लील हरकतें की। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, अश्लील हरकतें करने तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच श्रीकरनपुर डीएसपी अमृत लाल करेंगे।