- Hindi News
- पदमपुर : 100 से अधिक लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर 25 को नोटिस भेजा
पदमपुर : 100 से अधिक लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर 25 को नोटिस भेजा
ग्रामपंचायततामकोट में वोटों की गिनती के दौरान पथराव करने के मामले में पुलिस 100 से अधिक जनों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में जांच शुरु कर दी है। इस मामले में पुलिस ने 25 लोगों को नोटिस भेजकर तलब किया है। मामले में पुलिस 19 लोगों को गिरफ्तारी भी कर चुकी है।
पुलिस ने हैड कांस्टेबल विनोद कुमार की रपट पर पथराव करने वाले 19 लोगों को पकड़ 100 से अधिक लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ने इस मामले में ग्राम पंचायत तामकोट के पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह पुत्र मेजर सिंह, जगदेव सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह, जगसीर सिंह पुत्र रूप सिंह, गुरलाल पुत्र मलकीत लाल, सुखवंत सिंह पुत्र गुरदित सिंह, बलतेज सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, नक्षत्र सिंह पुत्र करनैल सिंह, हरदीप सिंह पुत्र तारा सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र जैरनैल सिंह, जीत सिंह पुत्र रुन्दन सिंह, लखु पुत्र महेंदर मास्टर, जग्गा सिंह पुत्र आलोक सिंह, जंगला राम पुत्र मंगला राम, मंगा सिंह पुत्र आत्मा सिंह, सुखपाल सिंह पुत्र मक्खन सिंह, मलकीत सिंह, हरदीप सिंह पुत्र कृपाल सिंह, अमरीक पुत्र संविन्दर सिंह, निशान पुत्र मलकीत सिंह, संघर सिंह राजू सहित 25 जनों को नोटिस भेजकर निर्धारित समय में स्पष्टीकरण देने के लिए पाबन्द किया है। संतोषजनक जवाब मिलने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी।
यहथा मामला
थानाधिकारीशकील अहमद ने बताया कि 24 जनवरी की शाम ग्राम पंचायत तामकोट में वोटों की गिनती के दौरान एक उम्मीदवार के हारने की आशंका से उसके समर्थकों ने मतगणना केंद्र पर पथराव कर कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया था। जब वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो इन लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। पथराव में तीन पुलिस कर्मी घायल हुए थे। कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने पर मौके पर गए अतिरिक्त पुलिस बल ने स्तिथि को काबू किया और विजयी प्रत्याशी को पुलिस सुरक्षा में घर पहुंचाया था।