पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी की जिद कर रही थी इसलिए मार दिया

शादी की जिद कर रही थी इसलिए मार दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले 20 दिनों से पूजा के हत्यारों की पकड़ने के लिए बनाई गई विशेष टीम में रायसिंहनगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई, श्रीकरणपुर के डीएसपी राजेंद्र सिंह, थानेदार लक्ष्मण सिंह, ईश्वर सिंह, मनोज शर्मा, श्रीगंगानगर की विशेष शाखा से आए भूपसिंह, चंद्रप्रकाश, हेड कांस्टेबल ने बींझबायला गांव की बारीकी से जांच करने के बाद चार ही जनों बलराम दहिया बींझबायला, कुलविंद्र सिंह मिस्त्री, जगदीश उर्फ राजू मेघवाल बींझबायला, अमरजीत साजनवाला पर निगरानी शुरू कर दी। पुलिस ने बलराम दहिया जहां पूजा काम करती थी। उसके बेसिक फोन की काल डिटेल निकाली तो यह बात सामने आई की इस नंबर से पिछले कुछ दिनों जगदीश उर्फ राजू को काफी फोन किए गए। जब पुलिस ने राजू को दबोचा तो उसने बलराम दहिया के बेसिक फोन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मेरे फोन से पूजा कुलविंद्र से बात करती थी यह तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने कुलविंद्र को दबोचा तो कुलविंद्र ने पूजा की हत्या की पूरी बात पुलिस को बताते हुए कहा कि वह उससे शादी करना चाहती थी। रास्ते से हटाने के लिये पूजा की हत्या कर दी।

कुलविन्द्र सिंह

पूजा से पीछा छुड़ाने के लिए की वारदात