पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस के विरोध में मंडी बंद

पुलिस के विरोध में मंडी बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पदमपुर| उपखंडके बींझबायला गांव के बहुचर्चित पूजा हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को बींझबायला मंडी बंद रही और लोगों ने प्रदर्शन किया। सोमवार को मंडी के लोगों ने किशोरी पूजा के हत्यारों तक पहुंच पाने में नाकाम पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर घमूड़वाली थाना के समक्ष धरना दिया। इसमें बींझबायला, घमूड़वाली, रिड़मलसर, फरसेवाला, साजनवाला, एक तीन पीपी सहित आसपास के लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। भारतीय रक्षक सर्वोत्तम संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल पर सभा कर पुलिस पर हत्यारों के बचाव करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के चलते किसी भी स्थिति से निबटने के लिए थाना के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात था। रायसिंहनगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई, श्रीकरणपुर डीएसपी राजेंद्र सिंह के अलावा सूरतगढ़ थानाधिकारी मनोज शर्मा, गजसिंहपुर थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद, घमूड़वाली थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।