पदमपुर: उपप्रधान भाजपा का
पदमपुर: उपप्रधान भाजपा का
पदमपुर.पंचायतसमिति में प्रधानगी खोने के बाद भाजपा उप प्रधान सीट पर कब्ज़ा करने में कामयाब रही। भाजपा के मोहन लाल उप प्रधान चुने गए। हालांकि कोंग्रेस ने निर्दलीय को समर्थन देते हुए नामांकन दाखिल नहीं किया। रविवार को जोन 14 से भाजपा के मोहन लाल और निर्दलीय प्रत्याशी रोशनी देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच के बाद मतदान हुआ। इसमें मोहन लाल को 9 और रोशनी देवी को 8 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी के विजेता घोषित होते ही मायूस भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह नाचता हुआ पदमपुर से श्रम मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के निवास गुलाबे वाला पहुंचा।