- Hindi News
- कन्या लोहड़ी पर 711 छात्राओं को मिलेगा 611 लाख का शिक्षा पैकेज
कन्या लोहड़ी पर 711 छात्राओं को मिलेगा 611 लाख का शिक्षा पैकेज
कॉलेज सरकारीकरण के लिए छात्राएं सड़क पर
लड़कियोंकोपढ़ा लिखाकर आत्म निर्भर बनाने के लिए कन्या लोहड़ी का आयोजन इस वर्ष 11 जनवरी को रामलीला ग्राउंड पर किया जाएगा। चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में जरूरत मंद परिवार की 711 छात्राओं को पढ़ाई के लिए लाटरी के माध्यम से 6 करोड़ 11 लाख रुपए की छात्रवृत्ति बांटी जाएगी।
संस्था के अध्यक्ष बंशीधर जिंदल ने बताया कि उनकी संस्था पिछले आठ सालों से लगातार कन्याओं की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति योजना चला रही है। इसमें छात्राओं से आवेदन मांगे जाते हैं और फिर कन्या लोहड़ी कार्यक्रम का आयोजन करके लाटरी निकाल कर उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। अब तक 1968 छात्राओं को लगभग 20 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है।
पार्षदोंको दिलाई जाएगी ईमानदारी की शपथ
प्रेसवार्ताके दौरान बताया कि कन्या लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान शहर के सभी वार्डों के पार्षदों को भी यहां आमंत्रित किया जाएगा और उन्हें स्वामी ब्रह्मदेव के सानिध्य में भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी करने की शपथ दिलाई जाएगी।
आज से शुरू होंगे आवेदन
आवेदनकरने की प्रक्रिया 11 दिसंबर से प्रारंभ होगी जो 8 जनवरी तक चलेगी। संस्था के महासचिव तेजेंदर पाल सिंह टिम्मा ने बताया कि जरूरतमंद छात्राएं बिहाणी शिक्षा न्यास के केंद्रीय कार्यालय या पदमपुर रोड स्थित धन धन बाबा दीप सिंह सेवा समिति से आवेदन फार्म प्राप्त कर सकतीं हैं। इसमें सारी प्रविष्टियों को भर कर बिहाणी शिक्षा न्यास में जमा कराना होगा।
संगरिया. मीराकन्या कॉलेज के सरकारीकरण की मांग को लेकर छात्राओं का आमरण-अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा है। एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करती छात्राएं और नागरिक। (समाचारपेज-11 पर)