- Hindi News
- पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के बेटे की इलाज के दौरान मौत
पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के बेटे की इलाज के दौरान मौत
श्रीगंगानगर| पिछलेदिनों पदमपुर रोड में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुरी तरह घायल हुए पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के बेटे की दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी गोपाल सैनी का बेटा रोहित सैनी कल्पतरू पावर प्लांट में इंजीनियर था। वह बीती 22 नवंबर की शाम को काम के बाद बाइक से घर लौट रहा था। तभी पदमपुर रोड पर पैगोडा रिसोर्ट के पास पहुंचते ही सामने से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हालत गंभीर होने पर उसे एयर एंबुलेंस से दिल्ली में अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।